हाथरस। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं अन्नकूट प्रसादी कार्यक्रम श्री दाऊजी महाराज किला प्रांगण में उत्साहपूर्ण व गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विनय कुमार जिला न्यायाधीश, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे बाबूराम, जिला जज परिवार न्यायालय, श्रीमती मीनू शर्मा, जिला जज एम.ए.सी.टी. अतुल वत्स, जिला अधिकारी, चिरंजीवी नाथ, पुलिस अधीक्षक, रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में
डाॅ. विकास कुमार शर्मा, फोकस अल्ट्रासाउंड सेंटर,भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के दौरान डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश बंसल, महासचिव: श्री विनोद कुमार शर्मा (बंटी भाईया), कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार प्रेमी को डाॅ. विकास कुमार शर्मा द्वारा शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित टीम अधिवक्ताओं के हितों तथा न्याय प्रणाली के सुचारू संचालन हेतु उत्कृष्ट कार्य करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं, सम्मानित नागरिकों एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही। अन्नकूट प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।




