Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में शीर्ष दुर्घटना-संवेदनशील थानों पर गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के साथ मीटिंग कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति में कमी लाने हेतु दिये निर्देश

हाथरस। भारत सरकार द्वारा सेवलाईफ फाउण्डेशन की भागीदारी से केन्द्र एवं राज्य सरकारों को शीर्ष दुर्घटना-संवेदनशील जिलों मे सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए कार्ययोजना Zero Fatality District (ZFT) कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है,जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं मे होने वाली मृत्यु की संख्या को कम करना है । इस कार्यक्रम के अन्तर्गत इन्टीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (iRAD) के माध्यम से वर्ष 2023-24 में घटित सडक दुर्घटनाओ के प्राप्त आकडों के व्यापक विश्लेषण के आधार पर भारत मे तत्काल कार्यावाही हेतु 100 सबसे संवेदनशील जनपदो की पहचान की गयी है। जिसमे प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के 20 कमिश्नरेट/जनपद चिन्हित किये गये है, जिसमे जनपद हाथरस सम्मीलित नही है । किन्तु शासन की मंशानुरूप पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़ के निर्देशन में परिक्षेत्र के सभी जनपदों में Zero Fatality District (ZFT) योजना लागू की गयी है । 11.12.2025 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा जनपद में शीर्ष दुर्घटना- संवेदनशील थानों पर गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीम के साथ पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में मीटिंग की गई । मीटिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात हिमांशु माथुर, प्रभारी निरीक्षक यातायात सुभाष यादव, थानों पर गठित क्रिटिकल कॉरीडोर टीम के सदस्य एवं बांग्ला जिला चिकित्सालय के डा0 के.के. सिंह आदि उपस्थित रहे । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतम जनहानि वाले पांच थानों (एक. थाना सिकन्दराराऊ, दो थाना हाथरस जंक्शन,तीन. थाना सासनी चार. थाना चन्दपा, पांच. थाना सादाबाद) को क्रिटिकल पुलिस स्टेशन/कॉरिडोर के रूप में चिन्हित किया गया है। जिनमें पांच क्रिटिकल कॉरिडोर टीम गठित की गई है । प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा उपस्थित क्रिटिकल टीम के सभी सदस्यों को उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया । तथा प्रत्येक क्रिटिकल कॉरीडोर टीमो को चेकिंग हेतु आवश्यक उपकरण जैसे- स्पीड लेजरगन, ब्रेथ एनालाइजर, डेसीबल मीटर, बॉडीवार्न कैमरा आदि का आवंटन किया गया है । बांग्ला जिला चिकित्सालय से आये डा0 के.के. सिंह द्वारा उपस्थित टीमों को प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।

बॉक्स
जनपद के शीर्ष दुर्घटना- संवेदनशील थानों पर गठित क्रिटिकल कॉरीडोर टीम (CC Team) के मुख्य दायित्व निम्नलिखित होंगे-
1- क्रिटिकल सीसी टीम का मुख्य दायित्व क्रैश पॉइंट्स पर विशेषकर निर्धारित संवेदनशील समय पर वाहनों की चेकिगं करते हुये प्रवर्तन कार्य करना तथा थाने के दुर्घटना संबंधी अपराधों की विवेचना करना ।
2- रात्रि में भारी वाहनों की आकस्मिक चेकिगं करते हुए सुनिश्चित करें कि वाहन चालक नींद के प्रभाव में तो नहीं है, यदि वह नींद के प्रभाव में दिखायी दे तो उन्हे कुछ देर विश्राम करने के उपरान्त सफर करने की सलाह दी जाए।
3- टी/वाई/चौराहों के इंटरसेक्टिंग मार्गो पर किसी भी दशा में अतिक्रमण न होने दिया जाए।
4- मार्गो के किनारे खड़े खराब वाहनों को तत्काल हटवाया जाए।
5- यातायात व्यवस्था में लगे समस्त पुलिस कर्मियों द्वारा आवश्यकतानुसार प्रदान किये गये यातायात उपकरणों यथा बाढीवार्न कैमरा, सेफ्टी टार्च, पीए सिस्टम, इन्टरसेप्टर, कोन का समुचित उपयोग किया जाए।
6-कारिडोर पर स्थित ढाबा / होटल / रेस्टोरेन्ट / मैरिज हाल/पेट्रोल पम्प के सामने रोड पर वाहनों की पार्किंग को रोकना एवं वाहन इस प्रकार से खड़े कराये जाय कि मुख्य मार्ग बाधित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *