हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे गतिशील निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने तहसील सभागार में सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाता सूची की मैपिंग कार्यवाही निर्धारित समय-सीमा में 100 प्रतिशत एवं पूर्णतः त्रुटिरहित रूप से की जाए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का यह विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण निर्वाचन आयोग की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके अंतर्गत पुराने अभिलेखों का सत्यापन, शुद्धिकरण तथा मृत मतदाताओं की मार्किंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि न होने देना अत्यंत आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ द्वारा ऐप के माध्यम से चिह्नित मृतक मतदाताओं के सत्यापन में ज़रा-सी गलती भी भविष्य में गंभीर समस्याएँ खड़ी कर सकती है। इसलिए सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया कि वे हर संदिग्ध प्रविष्टि का स्वयं क्रॉस-वेरिफिकेशन कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी गलत प्रविष्टि न रह जाए। उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में 2003 की मूल मतदाता सूची को आधार बनाते हुए 2025 की प्रचलित मतदाता सूची का व्यापक मैपिंग एवं सत्यापन कार्य किया जा रहा है। बैठक में बीएलओ ऐप के माध्यम से किया। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, ईओ नगर पालिका, सुपरवाइजर व समस्त बीएलओ उपस्थित रहे।
मतदाता सूची शुद्धिकरण पर ज़ोर, डीएम ने सुपरवाइजर व बीएलओ को दिए कड़े निर्देश
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









