Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सासनी में ठगों का गिरोह सक्रिय महिलाऐं हो रही ठगी का शिकारमंहगा सामान सस्ते में देने का लोभ देकर ठग रहे

कर ठग रहे

सासनी। सासनी में ठगों का गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य दोपहर में घरों पर रहने वाली महिलाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में कस्बा की एकमहिला को ठगों ने मंहगे कार्पेट सस्ते में बेचने का झांसा देकर हजारों रूपये का चूना लगा दिया। शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार कस्बा की रहने वाली महिला परिवार के सभी पुरूष अपने-अपने काम पर चले गये तो दोपहर करीब दो बजे ठगों के गिरोह के दो सदस्य गली में घूमते हुए आए और दरवाजे पर बैठी महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और उसे पंद्रह हजार रूप में पांच कारपेट बेच गये। बेचते वक्त जो को दिखए तो कारपेट सही और उत्तम क्वालिटी के थे। मगर ठगों के जाने के बाद जब महिला ने कारपेट देखे तो सबसे खराब क्वालिटी के कारपेट थे। इसकी जानकारी जब अन्य परिजनों को हुई तो परिजनों ने कारपेट बिक्रेताओं को काफी तलाश किया मगर कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। महिला और परिजन माथा पीटकर रह गये। हालांकि अभी तक इस घटना की शिकायत पुलिस से नहीं की गई है। मगर महिला और परिजन कारपेट बिक्रेता ठग को मन ही मन कोस रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *