हाथरस। श्याम कुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज में बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्दघाटन राष्ट्रीय स्वंक सेवक संघ के नगर प्रचारक शिवम जी एवं डी0आर0बी0 इण्टर काॅलेज के राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने माँ सरस्वती के छवि-चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने मोमोज, भेलपूरी, गोलगप्पे, पेटीज, पापड़ी चाट, ढोकला, पाॅव-भाजी, इडली-सांवर, पिज्जा, कोल्ड-ड्रिंग्स, मीठा पान, पोशाक, काॅस्मेटिक एवं खेल की दुकानें आदि लगाकर अभिभावकों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये संस्था के डायरेक्टर एवं प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता ने आशा व्यक्त की, कि निकट भविष्य में यह बालक-बालिकायें अपनी उत्कृष्ट कोटि की व्यापारिक प्रतिभा को नये आयाम देते हुये, व्यापार के क्षेत्र में अपना एवं अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि संसार में वही व्यापारी नम्बर 1 है, जो सस्ता और अच्छा माल बेचकर अपनी व्यापारिक प्रतिभा को नवीन आयाम प्रदान करता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्डिनेटर शैलकान्ता गुप्ता, प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय, डी0आर0बी0 के प्रधानाचार्य संजय मौर्य, ई0 दिव्यालोक, ई0 हिना वाष्र्णेय, ई0 खुशी गुप्ता, दीपिका गुप्ता, शाजिया रफीक खान, रेखा जादौन, हिमांशु वाष्र्णेय, मुस्कान शर्मा, निधि शर्मा, अंकित वाष्र्णेय, पुनीत गुप्ता, पुनीत वाष्र्णेय, हर्ष सिंघल, जितेन्द्र कुमार, आर0के0 शर्मा, निधि अरोरा, जीतू अरोरा, गीता गौतम, प्रियंका जैन, कोमल अग्रवाल, राधा सारस्वत, सुनीता राय, सारिका सोनी, मोनिका दुबे, मानसी वर्मा, सत्यवती, श्याम सिंह एवं सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा। अन्त में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Home
ताजा न्यूज़
बाल मेला के अवसर पर एम0एल0डी0वी0 के छात्र-छात्राओं ने किया व्यापारिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बाल मेला के अवसर पर एम0एल0डी0वी0 के छात्र-छात्राओं ने किया व्यापारिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









