Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

डॉक्टर सहित आठ पर दर्ज होगा मुकदमा, प्रेम रघु आयुर्वेदिक पैरामेडिकल हॉस्पिटल में हुई थी महिला की मौत

हाथरस। महिला के अल्ट्रासाउंड में रसौली होने की बात कहकर ऑपरेशन करने के लिए कहा गया और उसी दिन दो बजे अस्पताल में भर्ती करा दिया। परिजन महिला का हाल-चाल लेने गए, कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने तेज धक्का मारा तो अंदर से कुंडी खुल गई, महिला की मृत्यु हो चुकी थी। जनपद की विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) संगीता शर्मा के न्यायालय ने एक प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए प्रेम रघु आयुर्वेदिक पैरामेडिकल हॉस्पिटल के एक डॉक्टर सहित आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए हैं। आरोप है कि इलाज के दौरान स्टाफ की लापरवाही की वजह से एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार
थाना कोतवाली सदर के गिजरौली निवासी आकाश वर्मा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देर कहा था कि वह अपनी मां को पेट में दर्द होने पर 13 अक्तूबर को सुबह लगभग नौ बजे प्रेम रघु आयुर्वेदिक पैरामेडिकल हॉस्पिटल में दिखाने ले गए थे। वहां डॉक्टर भुवनेश मिले। अल्ट्रासाउंड में रसौली होने की बात कहकर ऑपरेशन करने के लिए कहा गया और उसी दिन दो बजे अस्पताल में भर्ती करा दिया। 15 अक्तूबर को सुबह लगभग 10 बजे वह परिजनों के साथ अपनी मां का हाल-चाल लेने गए, कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने तेज धक्का मारा तो अंदर से कुंडी खुल गई, उनकी मां की मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर लोग आ गए। जब उन्होंने गलत इलाज करने के बारे में डॉक्टर व स्टाफ से कहा तो उन्हें जातिसूचक गालियां दीं। आकाश के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने थानाध्यक्ष कोतवाली सदर को सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार विवेचना कराए जाने के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *