Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जनपद में दिखा रफ्तार का कहर, रोडवेज बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, डेढ़ दर्जन घायल, पुलिस ने उपचार के लिए पहुंचाया अस्पताल

हाथरस। जनपद में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। सिकन्दरा राऊ थाना क्षेत्र के दिल्ली–कानपुर हाईवे पर स्थित बिलार के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जब अलीगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने सीमेंट से भरे एक ट्रैक्टर में ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही ट्रैक्टर सड़क पर बुरी तरह पलट गया और रोडवेज बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। रोडवेज बस में सवार यात्री मदद के लिए चिल्लाने लगे, जबकि ट्रैक्टर में बैठे ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।कुछ ही समय में सिकन्दरा राऊ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को हाईवे पर संचालित एम्बुलेंस 1033 की मदद से अस्पताल भेजा गया। हादसे में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं। अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, वहीं उनमें से आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है.जिनकी नाज़ुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस ने हादसे के बाद हाईवे पर क्रेन की मदद से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों—बस और ट्रैक्टर को हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू कराया.दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर आंशिक जाम भी लग गया था, जो बाद में नियंत्रित हो गया.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *