Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण कर ली सलामी तथा परेड का टर्नआउट चेक कर रिक्रूट आरक्षियों को दिए निर्देश

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में प्रातः शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई । तत्पश्चात परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई । तत्पश्चात द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा गया तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया, तत्पश्चात परेड करायी गयी । तत्पश्चात रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशिक्षण काल उनके भविष्य की नींव है । इस दौरान प्राप्त होने वाला शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण उनके संपूर्ण पुलिस सेवा में मार्गदर्शक बनेगा तथा रिक्रूट्स को मेहनत और लगन के साथ प्रशिक्षण में सहभागिता करने, दक्षता हासिल करने तथा व्यवहार में शालीनता बनाए रखने की सलाह दी । प्रशिक्षण के दौरान समय की पाबंदी, अनुशासन और शरीर की फिटनेस पर पूरा ध्यान दें । महोदय द्वारा परेड में उपस्थित डॉग स्क्वायड, ड्रोन कैमरा आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इसी क्रम में आरटीसी बैरक, पुलिस कल्ब,मैस आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आरटीसी बैरक, मैस आदि का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान मार्ग से गुजरते हुए छात्र-छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को अभिवादन किया, जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा स्नेहपूर्वक स्वीकार कर उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, अनुशासन में रहने तथा सतर्कता से जीवन यापन करने के संबंध में प्रेरित किया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह एवं समस्त कार्यालयों/पुलिस लाईन से आये हुए अधिकारीगण/कर्मचारीगण व रिक्रूट आरक्षीगण मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *