Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

हाथरस। बीती देर रात में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह की मौत हो गई। इगलास रोड पर गाँव फतेहपुर के नज़दीक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पुष्पेंद्र को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक पुष्पेंद्र अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र स्थित गाँव फतेहपुर निवासी प्रताप सिंह का पुत्र था। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के समय वह देर रात सड़क पार कर रहा था। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पुष्पेंद्र की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि मौके की जांच की जा रही है और फरार वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *