Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन ने महिला शक्ति को लेकर प्रोग्राम, महिलाओं को किया सम्मानित

हाथरस। जनपद में सामाजिक कार्यों को लेकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन की महिला पदाधिकारियों ने महिला शक्ति को लेकर एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा, शांति बहन ओम शांति कार्यालय से, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से रीना पाठक मुख्य अतिथि रही। कार्यक्रम आयोजक जिला महामंत्री पूनम वर्मा, जिलाध्यक्ष पूनम देवी ने मुख्य अतिथियों का दुपट्टा व फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के टाइम में महिलाएं किसी से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को लगातार आत्मनिर्भर बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है। जनपद में हमारा संगठन हर महिला के साथ खड़ा है। कभी भी चौबीस घंटे में महिलाएं संगठन की मदद ले सकती है। कार्यक्रम में संगठन की अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *