Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

क्षेत्राधिकारी सादाबाद ने थाना चन्दपा का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सादाबाद अमित पाठक द्वारा थाना चन्दपा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा श्याम सिंह तथा थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहें । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, थाना परिसर का भ्रमण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा थाना कार्यालय में अभिलेखों को चैक किया एवं अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा व मौजूद कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इसके साथ ही मालखाने के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों के खरखाव की स्थिति देखी तथा सम्बन्धित को समय से शस्त्रों की साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा थाना परिसर एवं थाना भवन का निरीक्षण किया गया तथा बेहतर साफ-सफाई एवं रखरखाव हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में मुकदमों से सम्बन्धित माल के वाहन खडे मिले, जिनके निस्तारण के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा को निर्देशित किया गया । साथ ही क्षेत्राधिकारी सादाबाद द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना चन्दपा को थाने पर आने वाले आगन्तुको की शिकायत बड़ी ही शालीनता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करने हेतु तथा नियमित रूप से बैक/एटीएम, वित्तीय एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की चैकिग करने व एन्टी रोमियो टीम को सक्रिय रखते हुए स्कूल,कॉलेज व संस्थानो पर चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को महिला सम्बंधी अपराधों को अत्यंत संवेदनशीलता से लेने हेतु हिदायत दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *