हाथरस।चंदपा कोतवाली क्षेत्र के तेहरा चौकी के निकट सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में 20 वर्षीय ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सवारियों को मामूली चोटें आईं।हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने चालक को रिक्शे से बाहर निकाला और तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया। एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा मोड़ पर अचानक असंतुलित होकर पलट गया।घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सवारियों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, 20 वर्षीय चालक गंभीर घायल
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









