Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हाथरस। मंडी समिति सादाबाद में किसानों को हो रही समस्या के सम्बन्ध प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मंडी पहुंचकर यथा स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित मा0 विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार से जिलाधिकारी ने वार्ता करने के साथ ही उपस्थित किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। इसके अलावा उन्होंने मंडी सचिव से मंडी में धान/बाजरा की आवक के उठान के बारे में जानकारी कर मंडी सचिव को प्रतिदिन धान/बाजरा की तौल और उठान समय से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने ठेकेदार को मंडी में जमा अनाज का उठान तत्काल कराने के निर्देश दिए। मौके पर लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सादाबाद को संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उप जिलाधिकारी सादाबाद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *