हाथरस: जनपद के सादाबाद क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया.जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार मैक्स लोडर ने पतंजलि स्टोर के पास सामने से आ रही रोडवेज बस में जोरदार टक्कर मार दी.हादसे में बस चालक सहित कई यात्री घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्स लोडर सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी, जबकि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैक्स लोडर हाथरस की ओर से आगरा की दिशा में तेज गति से जा रही थी, वहीं आगरा की तरफ से एक रोडवेज बस सवारियां लेकर हाथरस की तरफ आ रही थी.पतंजलि स्टोर के पास अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया.हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने सड़क पर बिखरे कांच और वाहन के हिस्सों को साफ कर यातायात सुचारू कराया ताकि अन्य वाहन चालकों को परेशानी न हो. गौरतलब है कि बीते तीन दिनों में रोडवेज बसों के साथ यह तीसरी बड़ी दुर्घटना है। दो दिन पूर्व सासनी क्षेत्र में रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में चार लोगों की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हुए थे.वहीं अगले दिन सिकंदर राऊ में रोडवेज और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक व्यक्ति घायल हुआ था. अब सादाबाद में हुई यह दुर्घटना फिर सवाल खड़ा करती है कि आखिर इन हादसों की वजह तेज रफ्तार है, जल्दबाजी या फिर ड्राइवरों की लापरवाही? लगातार हो रही इन घटनाओं से यात्रियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है और वही यातायात माह में सड़क सुरक्षा पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है.
हाथरस में एक और सड़क हादसा, मैक्स लोडर और रोडवेज बस की जोरदार भिड़ंत, कई घायल
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









