हाथरस। हाथरस-अलीगढ़ मार्ग पर स्थित समामई के निकट नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। घटना की जानकारी प्राप्त होने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा स्वयं जिला अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने उपचाराधीन घायलों से भेंट कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्साधिकारियों को समुचित उपचार एवं सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना में हुए घायलों का हाल-चाल जाना
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













