हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्रांतर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी( ऊचागांव पुलिस चौकी ) का रिबन काटकर लोकार्पण किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी सादाबाद अमित पाठक ,थाना प्रभारी सादाबाद योगेश कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । इस दौरान पुलिस चौकी पर हवन का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा ऊचागांव पुलिस चौकी में प्रभारी चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया तथा चौकी में एक अतिरिक्त उ0निरीक्षक, दो मुख्य आरक्षी व एक आरक्षी की नियुक्ति की गयी है । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस चौकी के उद्घाटन के सम्बन्ध में बताया गया कि थाना सादाबाद क्षेत्रांत्रगत पूर्व मे पांच चौकियां थी । कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु थाना सादाबाद के हल्का ऊचांगाव को चौकी बनाये जाने हेतु शासन को प्रस्ताव भेजा गया था । जिसके उपरांत आज 07.11.2025 को ऊचागांव मे एक पुलिस चौकी की निर्माण कराया गया । जिस पर पर्याप्त पुलिस फोर्स की नियुक्ति की गयी है । चौकी बनने से क्षेत्रवासियों की शिकायतों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्वक निराकरण किया जा सकेगा । चौकी क्षेत्र के अंदर कुल 33 गांव आयेंगे ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा नवनिर्मित पुलिस चौकी का रिबन काटकर किया उद्घाटन
Recommendation for You
सासनी। सुशीला फाउंडेशन, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वार पचमढ़ी मध्यप्रदेश…




