हाथरस। जनपद के सादाबाद -मुरसान मार्ग पर एक बाइक सवार युवक को आवारा सांड ने टक्कर मार दी।सांड की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो सड़क पर गिर गया।राहगीरों ने किसी तरह युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी।युवक के परिजन उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक की हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।आपको बता दे कि कोतवाली मुरसान क्षेत्र के सादाबाद से मुरसान मार्ग पर गांव गोल पूरा के पास एक युवक सतेंद्र पुत्र निहाल सिंह निवासी चाचपुर को आवारा ने सांड टक्कर मार दी।इस हादसे में सतेंद्र उम्र 26 वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही परिजनों की माने तो सतेंद्र अपने किसी निजी काम से गया हुआ था, देर शाम जब वह वापस अपने गांव चाचपुर आ रहा था तभी गांव गोलपुरा के पास उसकी बाइक सड़क आवारा सांड से टकराई कर जिसे वह गंभीर घायल हो गया।उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई है। डॉक्टर रेफर कर रहे है।
Home
ताजा न्यूज़
बाइक सवार को आवारा सांड ने मारी टक्कर, युवक हुआ गंभीर घायल, उपचार को अस्पताल में भर्ती
बाइक सवार को आवारा सांड ने मारी टक्कर, युवक हुआ गंभीर घायल, उपचार को अस्पताल में भर्ती
Recommendation for You
सासनी। सुशीला फाउंडेशन, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वार पचमढ़ी मध्यप्रदेश…




