हाथरस। हाथरस गेट क्षेत्र के नगला चौबे निवासी एक व्यक्ति सेठी नगला चौबे के बाहर रोड पर नाश्ता की दुकान करता है जहां पास में ही रहने वाले दबंग युवक महेश अपने साथियों के साथ मिलकर शेट्टी की दुकान पर आया और नाश्ता करने के बाद जब दुकानदार शेट्टी ने नाश्ता के पैसे मांगे तो दबंग युवक ने दुकानदार को जमकर पीटा और वहां से चला गया । शेट्टी का आरोप है की युवक महेश काफी दबंग किस्म का इंसान है जो आए दिन किसी न किसी के साथ मारपीट करता रहता है इसी को लेकर महेश अपने साथियों के साथ 12 तारीख को मेरी दुकान पर आया और नाश्ता करने के बाद नाश्ता के पैसे नहीं दिए जब दुकानदार शेट्टी ने महेश से अपने नाश्ता के पैसे मांगे तो महेश ने शेट्टी को गंदी गंदी गालियां दी और अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर पिटाई कर दी जिससे शेट्टी को काफी गंभीर चोटे आई हैं वही दुकानदार शेट्टी ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने दबंग को पकड़ लिया और पकड़ने के कुछ देर बाद ही उसको छोड़ दिया । पुलिस के छोड़ने के बाद 13 तारीख की रात्रि को दबंग अपने साथियों के साथ दोबारा मेरी दुकान पर आया और मेरी दुकान का शटर खुलवाकर मुझे जमकर पीटा जिससे मुझे काफी गंभीर चोटें आई हैं। दुकानदार शेट्टी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की पुलिस ने दबंग युवक से पैसे लेकर उसको छोड़ दिया जिससे बेखोफ होकर उसने मुझे दोबारा 13 तारीख की रात्रि को मेरी दुकान पर आकर मुझे जमकर पीटा यदि पुलिस दबंग युवक को छोड़ने की अपेक्षा उस पर कार्रवाई करती तो युवक मुझे दोबारा पीटने के लिए मेरी दुकान पर नहीं आता पुलिस दबंग युवक से मिली हुई है इसलिए वह वेखोफ हो गया है।
Home
ताजा न्यूज़
नाश्ते के रुपए मांगने पर दुकानदार को दबंग ने जमकर पीटा,पीड़ित ने रो रोकर सुनाई आपबीती, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
नाश्ते के रुपए मांगने पर दुकानदार को दबंग ने जमकर पीटा,पीड़ित ने रो रोकर सुनाई आपबीती, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













