Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

एसओजी टीम व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अन्तर्जनपदीय दो शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार,

कब्जे/निशादेही से चोरी की चौदह मोटरसाईकिल व छह मोटरसाइकिल के इंजन व चैसिस, एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए नवीपुर बम्बे से दो अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है । जिनके नाम मुजाहिद पुत्र इशाक निवासी सराय बरला थाना बरला जनपद अलीगढ, करन यादव उर्फ छोटे पुत्र महताब सिंह निवासी सिकन्दरपुर थाना अकराबाद जनपद अलीगढ है।जिनके कब्जे/निशादेही से चोरी की चौदह मोटरसाईकिल व छह मोटरसाइकिल के इंजन व चैसिस,एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । विगत 3-4 महीनों से जनपद मे मोटर साइकिल चोरी की घटनाएँ हो रही थी । जिस पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे विभिन्न टीमो का गठन किया गया था तथा एसओजी टीम को भी लगाया गया था । जिसके उपरांत पुलिस टीमो द्वारा यूपी 112 से डेटा लिया गया, जिसका अवलोकन करने के उपरांत जहाँ-जहाँ से मोटरसाइकिलों की घटनाएं हुई, उनके हॉटस्पॉट चिन्हित कर गूगल मैप के माध्यम से उन स्थानो को चिन्हित किया गया, जहाँ से ज्यादा मोटरसाइकिल चोरी हुई है । इस तरह से एक कॉर्डिनेटिड मैप तैयार किया गया । चिन्हित हॉटस्पॉट पर थाना कोतवाली नगर पुलिस व एसओजी टीम को लगाया गया । इसके साथ ही पुलिस द्वारा जनपद मे लगे 155 सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया तो करन यादव उर्फ छोटू व मुजाहिद का नाम प्रकाश मे आया । जिसमे करन यादव उर्फ छोटू मोटरसाइकिल चोरी करने मे एक्सपर्ट है तथा मुजाहिद मोटर साइकिल का मिस्त्री है, जो चोरी की मोटरसाइकिल को कटवाकर बेचता था । गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि वह लोग जगह जगह से मोटर साइकिल चोरी करके उनको खोलकर अलग अलग पार्टस करके कबाड मे बेच देते है । अभियुक्त मुजाहिद उपरोक्त द्वारा बताया कि वह मोटर साइकिल का मिस्त्री है । होन्डा मोटरसाइकिल नं0 UP 8 BB 0370 के सम्बन्ध मे पूछने पर बताया कि मोटरसाइकिल पर लगी नं0 प्लेट फर्जी है उनके द्वारा यह मोटरसाइकिल करीब 20 दिन पहले डीआरबी तिराहे से चोरी की थी । जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतावाली नगर पर मु0अ0सं0 294/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है । गिरफ्तार अभियुक्तगणों के कब्जे/निशादेही पर जनपद हाथरस, एटा, अलीगढ़, व कासगंज से चोरी की हुई मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद हुए है । बरामद मोटरसाइकिलो के संबन्ध में पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
पुलिस द्वारा बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर व वाहन ऐप आदि के माध्यम से लिंक करने का प्रयास किए जा रहे है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक गिरीशचन्द्र गौतम थाना कोतवाली नगर मय टीम, प्रभारी एसओजी श्री धीरज गौतम मय एसओजी टीम, उ०नि० राकेश कुमार यादव थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *