Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

114 वां ऐतिहासिक एवं द्वितीय प्रान्तीय लक्खी मेला 2025 श्री दाऊजी महाराज में अधिवक्ता सम्मेलन का कार्यभार राघव वार्ष्णेय एडवोकेट के कंधो पर


हाथरस। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर हाथरस में सम्पन्न होने वाले 114 वां ऐतिहासिक तथा द्वितीय प्रान्तीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज 2025 के अन्तर्गत प्रशासनिक कैम्प में दिनांक 09-09-2025 , दिन मंगलवार को समय दोपहर 2 बजे से आयोजित होने वाले भव्य अधिवक्ता सम्मेलन को विधिवत सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी मेला रिसीवर/जिलाधिकारी महोदय द्वारा राघव वार्ष्णेय एडवोकेट जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर हाथरस को सौंपी गयी है जिसके समन्वयक संयुक्त निदेशक अभियोजन, हाथरस जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) श्री कृष्ण गोपाल भारत जी है।
राघव वार्ष्णेय एडवोकेट द्वारा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाथरस, कलैक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाथरस, रैवन्यू बार एसोसिएशन हाथरस, सासनी बार एसोसिएशन, सादाबाद बार एसोसिएशन, सिकन्द्राराऊ बार एसोसिएशन, टैक्स बार एसोसिएशन हाथरस के समस्त अधिवक्ता साथी महानुभावों से निवेदन किया गया है कि वे अपना आर्शीवाद एवं सहयोग प्रदान कर अधिवक्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर कृतार्थ करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *