हाथरस। सेवा परमो धर्म इस कथन को सार्थक करते हुए एक छोटा सा प्रयास एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स महिला प्रकोष्ठ द्वारा अलीगढ़ सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज सासनी में किया गया। इस कॉलेज में 200 बालिकाओं को महिला प्रकोष्ठ द्वारा सेनेटरी पैड वितरित किए गए और हाथ धोने के लिए स्वदेशी साबुन भी वितरित किए गए। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजीव अग्रवाल का जिला अध्यक्ष सोनल अग्रवाल के द्वारा अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया और पूरी टीम ने उनका आभार व्यक्त किया कि आपने इस सेवा भाव के लिए हमें याद किया ऐसे कार्य हम लगातार करते रहेंगे। और आपका साथ और सहयोग बना रहेगा। पूर्व अध्यक्ष कविता गोयल ने स्कूल के प्रधानाचार्य को बताया कि हमारी संस्था एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स पूरे भारतवर्ष में कार्य करती हैं। ।मानव अधिकार के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में ,और स्वास्थ्य क्षेत्र में। हमारी संस्था पूरे भारतवर्ष में करीब 12 राज्य में 28 शाखा है, जो अलग-अलग राज्य और जिला में काम कर रही हैं। हाथरस में पिछले कई सालों से हमारी संस्था ब्लड डोनेशन कैंप, शिक्षा की अलख जगाना आदि सामाजिक कार्य हम करते रहते हैं हमारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल सासनी से हैं।हमारे राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय हैं।एनएसएचआरसी के रिटायर्ड रजिस्ट्रार संजय दुबे, ओ पी व्यास हमारे संरक्षक हैं।हर सेवा भाव के कार्य में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की झलक आपको देखने को मिलेगी। सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है यह बताता है कि दूसरों की मदद करना उनकी देखभाल करना और उनके भले के लिए काम करना सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है । इस सेवा कार्य को करने के लिए adhr की जिलाअध्यक्षा सोनल अग्रवाल जी ,सचिव पूजा वार्ष्णेय जी, कविता गोयल जी, शशि वाला अग्रवाल जी, सीमा गर्ग जी ,गीता गुप्ता जी ,नीरू वार्ष्णेय जी, प्रभा वार्ष्णेय जी ,मुक्ति जैन जी ,नेहा अग्रवाल जीआदि का भरपूर सहयोग रहा।
Home
ताजा न्यूज़
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स महिला प्रकोष्ठ ने बालिकाओं को सेनेटरी पैड का किया वितरिण
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स महिला प्रकोष्ठ ने बालिकाओं को सेनेटरी पैड का किया वितरिण
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













