Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जनसेवार्थ मंच एव पूर्व सभासदों ने किया दंगल संयोजक का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत

हाथरस। प्रान्तीय 114 वाँ लक्खी मेला श्री दाऊ जी महाराज में होने वाले अखिल भारतीय विराट बुर्ज कुश्ती दंगल के संयोजक संदीप शर्मा का जनसेवार्थ मंच एवँ पूर्व सभासदों ने स्वागत एव सम्मान किया। दंगल संयोजक संदीप शर्मा ने सभी को दंगल का निमंत्रण दिया।
जन सेवार्थ मंच के संयोजक आशीष सेंगर के मुंशी गजाधर सिंह मार्ग स्थित आवास पर स्वागत एव सम्मान कार्यक्रम में दंगल संयोजक संदीप शर्मा को फूलमाला एव पटका से लाद कर एवँ पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया वहीँ दंगल के व्यवस्थापक अभिषेक रंजन आर्य का भी फूलमाला एव पटका पहनाकर एवँ प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत एव सम्मान किया गया। इस अवसर पर दंगल संयोजक संदीप शर्मा ने सभी को दंगल देखने के लिये आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इस बार दंगल के अखाड़े में नमी पहलवान कुश्ती लड़ने उतरेंगे। दंगल को भव्य एव आकर्षक बनाने के लिये दंगल कमेटी जोरशोर से जुटी हुई है। इस अवसर पर जनसेवार्थ मंच के संयोजक आशीष सेंगर ने कहा कि इस मेले का दंगल क्षेत्र वासियों के लिये आकर्षण का केंद्र है। दंगल को जोरदार करने के लिये सभी ने पूर्ण सहयोग का वादा किया।
इस अवसर पर शिक्षक नेता पवन शर्मा ,हिमांशु मिश्र ,पूर्व सभासद नारायण लाल ,पूर्व सभासद श्री भगवान वर्मा , पंडित हेमेंद्र मिश्र ,समाजसेवी मनोज शर्मा ,नवीन प्रताप सिंह ,नीरेश सिंह , पंडित ललित उपाध्याय ,सोहन सिंह ,धर्मेंद्र शुक्ला ,भव्य सेंगर ,पूर्व सभासद वीरेंद्र माहौर ,पूर्व सभासद हरप्रसाद माहौर ,आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *