सासनी। कस्बा के रूदायन अड्डा पर दो युवक एक महिला को झांसा देकर नोटों के नाम पर खाली कागज की गड्डी बनाकर दे गये। और उसके कानों से कुंडल उतरवा कर ले गये। रोती बिलखती महिला ने घटना की शिकायत परिजनों से की तो परिजन सासनी पहुंचे और घटना से पुलिस को अवगत कराया।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव विघैपुर निवासी जगदीश प्रसाद के बडे पुत्र अशोक की पत्नी विद्या देवी किसी कार्र से सासनी बाजार आई थी। जो काम समाप्त कर अपने गांव जाने के लिए रूदायन अड्डा पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी उसे दो युवक मिले और महिला के हाथ में नकली नोटों की गड्डी देकर बोले कि यह दो लाख रूपये हैं। इन्हें थोडी देर के लिए रख लो हम अभी बटवारा करेंगें, इस पर युवक के साथ वाला दूसरा युवक बोला कि महिला पर उसे विश्वास नहीं है। तब युवक ने महिला को बातों में फंसाकर उसके कानों से कुंडल उतरवा लिए और एक गड्डी भी वापस लेकर एक रूमाल में पांच का सिक्का बांधकर महिला को दे दिया और वहीं बैठा दिया। युवक वहां से फरार हो गये। कुछ ही देर में जब महिला की चेतना लौटी तो उसने रूमाल में बंधे कुंडलों को देखा तो रूमाल में पांच का सिक्का बंधा था। महिला फफक-फफक कर रोने लगी। यह देख मौके पर लोगों की भीड जुट गई। महिला ने लोगों को आप बीती बताई और परिजनों को घटना से अवगत कराया। घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शातिर युवकों को तलाश किया मगर कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उधर महिला के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। जिसके आधार पर पुलिस शातिर ठगों की तलाश में जुटी है।
झांसा देकर महिला के कानों से कुंडल उतरवाकर ठग हुए फरार




