Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सांसद-विधायक ने किया आयुर्वेदिक अस्पताल, स्वास्थ्य उपकेंद्र और सड़कों का शिलान्यास

हाथरस। आज ग्राम नगला अहीर पंचायत बरवाना में विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जनप्रिय सांसद अनूप वाल्मीकि, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र राणा
भाजपा ज़िलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे सभी अतिथियों ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर नीचे दिए गए विकास कार्यों का शुभारंभ किया। आयुर्वेदिक प्राइमरी चिकित्सालय स्वास्थ्य उपकेंद्र (आरोग्य मंदिर)
दो हाई मास्क सोलर लाइटें
दो सेनेटरी पैड मशीनें एक ग्रामीण सड़क (बरवाना)
दो ग्रामीण सड़कें (ओढ़पूरा यह आयोजन महाराणा प्रताप एकता संस्थान के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। संस्थान के सक्रिय सदस्य चंद्रशेखर रावल, जितेंद्र रावल , मंडल अध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, नीरज अहेरिया, निधि अहेरिया, प्रधान मदन लाल, संजीव, सुरजीत, पंकज आदि थे। डॉ. आदरणीय बालकिशन रावल, राजेंद्र बाबूजी, यशपाल सिंह रावल, रोहतास कुमार, भोजराज, सत्यपाल, रूपसिंह, संतोष सहित अनेक वरिष्ठजन।साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *