हाथरस। उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस जंक्शन स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के अंतर्गत संचालित हींग के स्टाल का संचालन बंद कर दिया गया है। स्टाल संचालिका ने आरपीएफ प्रभारी पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत डीआरएम उत्तर मध्य रेलवे से की गई है। इस पर एडीआरएम को जांच सौंपी गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से हर एक स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत स्थानीय वस्तुओं का प्रोत्साहन दिए जाने के लिए स्टॉल लगवाए गए हैं। हाथरस जंक्शन स्टेशन पर हींग के स्टॉल का संचालन महिला कैंटीन संचालिका प्रिंसी कुमारी की ओर से किया जा रहा था, लेकिन अब इस स्टॉल का संचालन नहीं किया जा रहा। प्रिंसी कुमारी का कहना है कि आरपीएफ प्रभारी द्वारा उस स्टॉल को चलाने की एवज में उनसे सुविधा शुल्क की मांग की जाती है, नहीं देने पर उल्टे सीधे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। जिससे भयभीत होकर अब वह स्टॉल का संचालन नहीं कर रहीं। इसकी चाभी उन्होंने स्टेशन मास्टर को दे दी है। उनका कहना है कि जब तक आरपीएफ प्रभारी नहीं हटाए जाएंगे, वह काम नहीं कर पाएंगी। इधर, आरपीएफ प्रभारी डीपी सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया है, उन्होंने कहा कि हींग का स्टॉल न चल पाने के कारण नाटक किया जा रहा है। यही कारण है कि चाभी को स्टेशन मास्टर ने हाथ तक नहीं लगाया है। वह आज भी स्टेशन मास्टर की मेज पर पड़ी है। सीनियर डीसीएम प्रयागराज हिमांशु शुक्ला का कहना है कि डीआरएम ने मामले की जांच एडीआरएम को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
हींग का स्टॉल बंद कर स्टेशन मास्टर को थमाई चाभी, आरपीएफ प्रभारी पर लगाया यह आरोप
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









