Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर वाष्र्णेय समाज ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

प्रभात फेरी जगह जगह पर हुआ भव्य स्वागत हवन यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन

सासनी। कस्बा में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी योगिराज श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर वाष्र्णेय समाज की श्री वाष्र्णेय महासभा सासनी के बैनरतले संगीतमयी भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमे सासनी के गायकों के संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर सहभाग किया। शनिवार को प्रभात फेरी का शुभारंभ प्रातः वेला में ईश वंदना के साथ श्री राधा कृष्ण एवं श्री अक्रूर जी महाराज की आरती के साथ किया गया। प्रभात फेरी मुहल्ला बजरिया से शुरू होकर अयोध्या चैक, ठन्डी सडक, कन्या इंटर कालेज मार्ग, मौहल्ला विष्णुपुरी से गुजरते हुए आगरा अलीगढ राजमार्ग, बस स्टेन्ड, हनुमान मंदिर, कमला बाजार, पथवारी, चावड मुहल्ला के बाद मुहल्ला बारहसैनी, श्री वाष्र्णेय धर्मशाला, मुहल्ला पीपल वाला, पहुंचकर प्रभात फेरी का समापन किया गया। मार्ग में प्रभात फेरी का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। प्रभात फेरी में शामिल वाष्र्णेय समाज सासनी द्वारा संचालित अक्रूर बाल विद्यालय के छात्र-छात्राओ को स्वल्पहार वितरण किया गया। तथा नगर वासियों ने वाल रूप में सजे राधा कृष्ण के बाल कलाकारों पर पुष्प वर्षा कर बच्चो का उत्साह वर्धन किया। श्री वाष्र्णेय महासभा पदाधिकारियों ने प्रभात फेरी में शामिल सभी महिलाओं एवं बालस्वरूपों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं रात्रि में हवन यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण कर प्रभात फेरी समापन किया। श्री वाष्र्णेय महासभा अध्यक्ष नीरज वाष्र्णेय, महा सचिव वकील वाष्र्णेय, कोषाध्यक्ष अभिषेक वाष्र्णेय एवं महेश चंद्र वाष्र्णेय, चंद्रप्रकाश वाष्र्णेय, हरी शंकर वाष्र्णेय, मोहन लाल वाष्र्णेय, डा. विजय शंकर वाष्र्णेय, नमित वाष्र्णेय, गोपाल वाष्र्णेय पत्रकार, राजीव कुमार वाष्र्णेय चेयरमैन, निर्देश चन्द्र वाष्र्णेय, नरेश वाष्र्णेय, ममतेश वाष्र्णेय, देवेंद्र वाष्र्णेय, पवन वाष्र्णेय, मनोज वाष्र्णेय, आशीष वाष्र्णेय, निशान्त वाष्र्णेय, सुरेन्द्र वार्ष्णेय, संजय वार्ष्णेय बड़ेल,निर्मल वार्ष्णेय,नरेश चंद्र वार्ष्णेय,प्रकाश चंद्र वार्ष्णेय,पुष्कर वार्ष्णेय, अन्नूलाला, विष्णु वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, सन्तोष वार्ष्णेय, रिंकू वार्ष्णेय, जितेंद्रवार्ष्णेय पिट्टी, भगवान वार्ष्णेय, सोमकार्तिक वार्ष्णेय, श्यामसुंदर, जितेंद्र वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय,अजय वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय, विनोद वार्ष्णेय निडर, भगवान स्वीट, मनीष वार्ष्णेय, वरुण वार्ष्णेय, राजू टीवी वाले, रिंकू वार्ष्णेय, नवीन सर्राफ, हिमांशु वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, अंतेश वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, बीटू लाला, आदेश वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, चरित्र वार्ष्णेय, कुणाल वार्ष्णेय, उमेश गुप्ता, यश वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, के साथ वाष्र्णेय महिला वेलफेयर एसोशिएशन सासनी एवं वाष्र्णेय समाज सासनी की सभी महिलाओं का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *