हाथरस! पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को तरफरा रोड मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता अभियुक्त–
राहुल परमार पुत्र संतोष परमार निवासी आवास विकाश कालौनी थाना कोतवाली नगर जनपद हाथऱस
बरामदगी का विवरण-
20 क्वार्टर अवैध देशी शराब ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 265/2025 धारा 60 EX ACT थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम-
प्रभारी निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम थाना कोतवाली नगर मय टीम जनपद हाथरस ।




