Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के बैनर तले भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया

हाथरस। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के बैनर तले भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने शिरकत की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने भारत माता के छविचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

ध्वजारोहण उपरांत जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को याद करने और देश निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी वर्ष 2047 तक एक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आज का दिन हमें एकता, भाईचारा और देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाशंकर जैन सहित अनेक पत्रकार एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अंत में उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं एवं तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा लड्डू वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *