पूरी रात ,पूरे दिन बिजली न आने पर लोगों का फूटा गुस्सा
हाथरस! लाखनू बिजली घर पर कई गाँवो के लोगो ने जमकर हंगामा कटा ग्रामीणों का कहना कि पूरी रात ,पूरे दिन बिजली नहीं दी है शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं होता है और उलट पलट जवाब देते हैं कोई संतोषजनक जवाब नहीं देता इस बिजली घर पर मनमानी हो रही है! ज्यादा ग्रामीणों का हंगामा देख, जब जाकर बिजली की सप्लाई चालू की! सूत्रों का कहना है की जितने संविदा कर्मी इस बिजली घर पर लगे हैं वह बिजली लाइनों की देखभाल की वजह उगाई के साधनों में लगे रहते हैं जिसके कारण कई गांव में इन संविदा कर्मियों के खिलाफ विरोध भी हुआ है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों की साठ गांठ से कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाती है संविदा कर्मी तह करते है की किसका कनेक्शन कटना और किसका जोड़ना है ! इस बिजली घर पर मनमानी हो रही है!




