Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सांसद डिंपल पर अशोभनीय टिप्पणी पर भड़कीं आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से की मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

हाथरस। मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोशित आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की बैठक संस्था के जिला कार्यालय कूपा गली बरी वाला मौहल्ला पर आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने की। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव राव सिन्हा से मौलाना के विरूद्ध मुकदमा दर्ज गिरफ्तार करने की मांग की। आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने कहा मैनपुरी सांसद डिंपल यादव सदैव महिला सशक्तिकरण, गरिमा और सम्मान की आवाज रही हैं। उनके विरुद्ध मौलाना साजिद रशीदी ने एक सार्वजनिक मंच पर अशोभनीय, अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित महिला सांसद का अपमान है, बल्कि समस्त महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली है। यह बात महिलाओं के प्रति दुर्भावना और असम्मान फैलाने की नियत से की गई है, जो कि भारतीय संविधान, महिला सम्मान और विधि व्यवस्था का उल्लंघन है।
इस दौरान राखी देवी, पूनम वर्मा, ऊषा देवी, राधा देवी, पूनम देवी, श्यामू देवी, कोमल देवी, ममता देवी, दिनेश बघेल, राजेश बघेल अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *