हाथरस! कारे सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी नगला सकत सिंह नौगाँव थाना सादाबाद जनपद हाथरस द्वारा थाना सादाबाद पर सूचना दी गयी कि दिनांक 20.07.2025 को वादी अपने घर पर था तभी अभियुक्त प्रेममुख व जितेंद्र पुरानी रंजीश को लेकर उसके घर पर आये और उसके ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सादाबाद को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में दिनांक 20.07.2025 को थाना सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के अभियोग में नामजद अभियुक्तगण प्रेममुख व जितेंद्र को नगला हरिया मोड से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 01 पोनिया देशी 315 बोर व 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
- प्रेममुख पुत्र श्री गरूदयाल सिंह निवासी गाँव नगला सकत सिंह थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
- जितेन्द्र पुत्र गरूदयाल निवासी गाँव नगला सकत सिंह थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त प्रेममुख उपरोक्त-
- मु0अ0सं0 17/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
- मु0अ0सं0 345/24 धारा 323/504/506 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस
- मु0अ0सं0 64/15 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)(10) एस.सी.एस.टी. एक्ट थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
- मु0अ0सं0 843/12 धारा 323/324/504 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस
आपराधिक इतिहास अभियुक्त जितेंद्र उपरोक्त-
- मु0अ0सं0 843/12 धारा 323/324/504 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस
- मु0अ0सं0 345/24 धारा 323/504/506 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस
- मु0अ0सं0 19/25 धारा 115(2)/351(2)352/74/85 बी.एन.एस. महिला थाना हाथरस
- मु0अ0सं0 17/23 धारा 323/504/506 भादवि थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
- मु0अ0सं0 64/15 धारा 323/504/506 भादवि व 3(1)(10) एस.सी.एस.टी. एक्ट थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 348/25 धारा 109(1)/352 बी.एन.एस. व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना सादाबाद जनपद हाथरस।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम-
थाना प्रभारी श्री योगेश सिंह मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथऱस ।




