Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था ने कांवड़ियों की सेवा के लिए लगाया कैंप, पदाधिकारियों ने सेवा कर कमाया पुण्य

हाथरस। जनपद के कस्बा सादाबाद की सामाजिक संस्था जो कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एव गरीब निर्धन बच्चों को शिक्षा के प्रति अग्रसर करने को लेकर चर्चा में आई आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था ने सावन के दूसरे सोमवार को कस्बा के मैन बाजार स्थित सिनेमा हॉल के निकट हनुमान मंदिर पर एक कैंप लगाकर कांवड़ियों की सेवा की गई। जिसके तहत आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की महिला पदाधिकारियों के संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सावन का महीना हिंदू मान्यता के हिसाब से बहुत की पावन महीना है। जिसके कस्बा के शिवालयों पर काफी भीड़ सुबह से उमड़ती है। इस अवसर पर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने कैंप के दौरान कांवड़ियों को केला व पानी की बोतल व मेडिसन उपलब्ध कराते हुए उनकी सेवा कर पुण्य कमाया गया। इस अवसर पर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के साथ पुरुष विग से राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना परिहार व संस्था की महिला पदाधिकारियों में राखी देवी, पूनम वर्मा, राखी, ऊषा देवी, मंजू देवी, प्रियंका, ममता दिनेश बघेल आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *