Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

अगले वर्ष के लिए हज की तैयारी शुरू, हाथ से लिखा पासपोर्ट नहीं होगा मान्य


अगले वर्ष हज यात्रा करने के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए शासन ने अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी युक्ति पांडेय ने बताया आगामी वर्ष हज यात्रा के लिए जल्द ही तारीख घोषित होनी है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं। जिनके पासपोर्ट बने हैं, वह यह सुनिश्चित कर लें कि मशीन से पढ़ने में आ जाए, हाथ से लिखा पासपोर्ट मान्य नहीं होगा। पासपोर्ट की वैद्धता 31 दिसंबर 2026 तक होनी चाहिए। जो हज यात्री पासपोर्ट के लिए आवेदन कर रहे हैं, वह नसुक पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन फार्म में सरनेम व लास्ट नेम का कालम खाली नहीं रखें। इसी तरह यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं से अपील है कि वे हज कमेटी आफ इंडिया द्वारा तय निर्देशों का पालन करते हुए पासपोर्ट समेत सभी कागजात तैयार कर लें। किसी भी तरह की समस्या होने पर कार्यालय में संपर्क जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *