Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पुतिन के मंत्री ने खुद को गोली से उड़ाया, रूसी राष्ट्रपति ने कुछ घंटे पहले ही छीना था पद


रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे जंग के बीच रूस से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां काम से निकाले जाने के कुछ ही घंटों बाद पुतिन के एक मंत्री ने खुद की जान ले ली। रोमन स्टारोवोइट परिवहन मंत्री का पद संभाल रहे थे।रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवॉयट ने खुद की जान ले ली है। जानकारी के मुताबिक इससे कुछ घंटे पहले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें आधिकारिक रूप से बर्खास्त कर दिया था। रूस की जांच समिति ने इस बात की पुष्टि की है कि रोमन स्टारोवॉयट ने सोमवार को आत्महत्या कर ली।अधिकारियों ने बताया कि स्टारोवॉयट का शव मॉस्को के एक शहर में मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *