हाथरस। 19 मई को छैलबिहारी पुत्र रघुवीर प्रसाद निवासी ग्राम रोहई थाना चंदपा द्वारा थाना चंदपा पर सूचना दी गयी कि 19 मई को वादी अपने बेटे के साथ मंशा देवी कोल्ड स्टोर पर पूर्व मे बेचे गये आलू के रुपये लेने के लिए गया था तभी कोल्ड स्टोर के मालिक द्वारा उसके साथ धक्का मुक्की की गयी व फायर कर दिया । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चंदपा पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में थाना चंदपा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास से सम्बन्धित अभियोग में नामजद अभियुक्त ओमपाल सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया है । जिसका पूरा नाम पता ओमपाल सिंह उर्फ ओमप्रकाश सिंह पुत्र चन्द्रपाल सिंह निवासी जिन्द पट्टी बिसाना थाना चन्दपा हाथरस हाल पता भट्टा वाली गली शिव कालोनी थाना कोतवाली सदर है।अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चंदपा पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मय टीम थाना चंदपा जनपद हाथऱस है।
चंदपा पुलिस ने हत्या के मुकदमे एक युवक को किया गिरफ्तार
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









