प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साइप्रस, कनाडा (G7 शिखर सम्मेलन) और क्रोएशिया की यात्रा पूरी कर ली है। अपने दौरे में उन्होंने विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों को भारत की पारंपरिक और सांस्कृतिक शिल्पकला से बने उपहार भेंट किए: क्रोएशिया के राष्ट्रपति को ओडिशा की पट्टचित्र पेंटिंग, प्रधानमंत्री को राजस्थान का सिल्वर कैंडल स्टैंड। कनाडा के प्रधानमंत्री को बिहार का पीतल बोधि वृक्ष, गवर्नर जनरल को कटक का सिल्वर फिलिग्री क्लच पर्स। अल्बर्टा की प्रीमियर को सिल्वर इनले वर्क बॉक्स, लेफ्टिनेंट गवर्नर को कश्मीरी पेपर माचे बॉक्स। साइप्रस के राष्ट्रपति को कश्मीरी सिल्क कालीन। फ्रांस के राष्ट्रपति को डोकरा नंदी की मूर्ति, जर्मनी के चांसलर को कोणार्क मंदिर के पहिए की प्रतिकृति। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को कोल्हापुरी सिल्वर पॉट, ब्राजील के राष्ट्रपति को बांस-नाव व हंस मूर्ति। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ का डोकरा घोड़ा, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को मधुबनी पेंटिंग और मैक्सिको की राष्ट्रपति को वारली पेंटिंग भेंट की।
पीएम मोदी की साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया यात्रा हुई संपन्न
Read Also
Recommendation for You

UP/हाथरस। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेश तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक…

UP/Hathras। पंजीकृत श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और आयुष्मान कार्ड बनाने के उद्देश्य से…












