Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सियमल पटैनी की घटना में फिर से उबाल, पीड़ित परिवार पुलिस कार्यवाही से नाखुश

हाथरस। सियमल पटैनी थाना मुरसान में बीती दिनांक 21 अप्रैल की रात को दीपू अपने दबंग भाइयों कोकी, मुकेश, हरीश के साथ आकर अपने ही पड़ोसी भगवान देवी एवं उनके बेटों के साथ मारपीट की, जिसमें घर की मुखिया भगवान देवी की मौके पर ही मौत हो गई। तब से परिवार लगातर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, मृत महिला के बेटे गजेंद्र ने कहा मैं लगातार पुलिस प्रशासन से लगातार अपनी माँ के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा हूँ लेकिन आरोपी पक्ष इतना दबंग है कि पुलिस प्रशासन भी मेरी नहीं सुन रहा। आरोपी दबंग परिवार मुझे व मेरे परिवार को लगातार डरा रहे हैं। लेकिन मैं अपनी माँ के हत्यारों को सजा दिला कर रहूँगा। न्याय दिलाने के लिए मैं अपने परिवार के साथ दिनाँक 13 जून से आमरण अनशन पर बैठूंगा। इस सबके बाद भी मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं परिवार सहित मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह करूँगा, जिसका जिम्मेदार स्वयं पुलिस प्रशासन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *