हाथरस /सासनी । जसराना रुदायन मार्ग स्थित गांव जसराना की पुलिया पर अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार को टक्कर मार दी, जिससे मोपेड सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उपचार के लिए घायल को सीएचसी भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम गांव जसराना निवासी जय कुमार उर्फ जतिन पुत्र तालेवर सिंह निवासी सिघर्र उम्र लगभग सोलह साल का सामान खरीदने के लिए आया था। जो सामान खरीदने के बाद वापस अपने गांव जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह रुदायन मार्ग पर जसराना गांव जाने वाली पुलिस पर पहुंचा तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। और मौके से भाग गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से किसी प्रकार घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने जय कुमार को मृत घोषित कर दिया। उधर खबर पाते ही परिजन सीएचसी पहुंच गये, किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। अज्ञात वाहन को पकडने के लिए परिजनों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। दूसरे दिन देर शाम परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।।घटना की तहरीर मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दी हैं। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।




