Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस व पुलिस अधीक्षक के साथ रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा

रिक्रूट आरक्षियों के व्यवस्थापन तथा ट्रेनिंग की व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

हाथरस। अमित चंद्रा, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय मुरादाबाद द्वारा पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी तथा रिक्रूट आरक्षियों के व्यवस्थापन तथा ट्रेनिंग की व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार,क्षेत्राधिकारी लाइन शराम प्रवेश राय,क्षेत्राधिकारी यातायात अमित पाठक,प्रतिसार निरीक्षक आदि अधिकारी, कर्मचारिगण मौजूद रहे । इस दौरान रिक्रूटो के आवासीय व्यवस्था, महिला आरक्षियों के लिए बनाए गए G-5 बैरक, आरक्षियों हेतु बनाए गए G-8 बैरक, क्लासरूम, कम्प्यूटर लैब, ऑडिटोरियम, स्नानागार, शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया तथा सभी कार्यो को समय से पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । जनपद में 17 जून से जेटीसी प्रशिक्षण हेतु 507 रिक्रूट आरक्षी जिनमे 406 पुरुष रिक्रूट आरक्षी व 101 महिला रिक्रूट आरक्षी शामिल होंगे । जेटीसी के लिए आ रहे रिक्रूट आरक्षियों के लिए पुलिस लाइन मे ए0टी0एम0 की व्यवस्था, 250 अभ्यर्थियों के बैठने एवं लेक्चर हेतु ऑडिटोरियम, मैस, महिला अभ्यर्थियों हेतु महिला सैलून, पुरुष अभ्यर्थियों हेतु सैलून तथा अभ्यर्थियोंं के लिए कैंटीन आदि की व्यवस्था की गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *