Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड सासनी के ग्राम पंचायत समामई रूहल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

हाथरस । तहसील समाधान दिवस के पश्चात् जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने विकास खण्ड सासनी के ग्राम पंचायत समामई रूहल में कार्यदायी संस्था बी0जी0सी0सी0पी0एल0 द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर अवशेष कार्यों को तत्काल पूर्ण कराते हुए जलापूर्ति सुचारू रूप से कराये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विकास खंड सासनी के ग्राम पंचायत समामई रूहल में कार्यदायी संस्था बी0जी0सी0सी0पी0एल0 द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों यथा पाइप लाइन, गृह जल संयोजन, ट्यूबेल की स्थापना एवं ओवरहेड टैंक निर्माण आदि कार्याे का निरीक्षण कर अवशेष कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग पूर्ण कर जलापूर्ति कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जानकारी करने पर उपस्थित अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 6 गांव सम्मिलित है। उन्होने बताया कि गृह जल संयोजन 1050 के सापेक्ष 760, वितरण प्रणाली की लम्बाई 14669 मी0 के सापेक्ष 9890 मी0 तक कार्य किया गया हैं। ट्यूबैल के लिये बोरिंग करा दी गई है। ओवर हैड टैंक का कार्य प्रगति पर है तथा सोलर, पम्प हाउस, बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं किया गया है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को अवशेष कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने के साथ ही ग्रामों में पेयजल आपूर्ति किये जाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने विकास खण्ड सासनी की ग्राम पंचायत समामई रूहल में मनरेगा योजनान्तर्गत रूहल से नगला फतेला सीमा तक (सम्पर्क मार्ग/चकमार्ग) पर मिट्टी कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जानकारी करने पर खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि मनरेगा अन्तर्गत चकमार्ग पर मिट्टी का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चकमार्ग रूहल से नगला फतेला सीमा तक सम्पर्क मार्ग है। उन्होंने बताया कि चकमार्ग की लम्बाई 1000 मीटर तथा चौड़ाई 05 मीटर है, कार्य दिनांक 30.05.2025 से प्रारम्भ किया गया है तथा 30.06.2025 तक कार्य समाप्ति का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 450 मीटर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कार्य की अनुमानित लागत रू0 2.89 लाख है, जिसमें श्रम हेतु 2.66 लाख तथा सामग्री हेतु 0.23 लाख है। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक संख्या में मनरेगा श्रमिकों को लगाते हुए अवशेष कार्य को पूर्ण कराने तथा मनरेगा मजदूरों का भुगतान ससमय कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *