Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

ला. अशोक कपूर अब नहीं रहे, सामाजिक संस्थाओं में शोक की लहर

हाथरस। समाजसेवी, दयालु और अपनी मृदभाषा के चिरपरिचत व्यक्तित्व के धनी व पूर्व गवर्नर लाइंस क्लब अशोक कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से लायंस क्लब के आलावा समाजसेवी संस्थाओं व क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर है। वह 87 वर्ष के थे। उन्होंने अपनी अंतिक सांस दिल्ली स्थित आवास पर 8 जून, रविवार को रात करीब 8:30 बजे ली। उन्होंने अपने पीछे अपनी पुत्री व छोटे भाई के परिवार को रोता-बिलखता छोड़ा है। अशोक कपूर के निधन की खबर हाथरस बालों के लिए चौकाने वाली थी। क्योंकि वह सदैव सेवाकिर्यों से जुड़े हुए थे और युवाओं को प्रोत्सहित करते थे व जरूरतबंदों की समर्थानुसार सहयोग करते थे। वह लायंस क्लब में एक लंबे समय तक सेवा कार्यों से जुड़े रहे। 9 जून सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को पत्थर वाली शमशान पर मुखाग्नि दी गई।
उनके निधन पर एलएन घनश्याम किशोर गुप्ता एरवोकेट, अरुण कपूर, राजीव तिवारी, संजीव उपाध्याय, दोपक अग्रवाल, राजीव कुमार शर्मा, नवल मेहरा, हिमांशु मित्तल, डां. राघवेंद्र मोहता, रजत शर्मा व संजय दीक्षित एडवोकेट आदि ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *