हाथरस। तेज धूप और गर्म हवाएं एक बार फिर जनजीवन को झुलसाने लगी हैं। सोमवार को पूरे दिन लोग गर्मी की मार से बेहाल रहे। लोग घरों से निकलने से बचते रहे। पूरी दोपहर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप के तेवर तल्ख होते गए। दोपहर में गर्म हवाएं चलने लगीं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप और गर्म हवाएं बदन को झुलसाती महसूस होने लगीं। छायादार जगहों पर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग एसी और कूलर के आगे से हटने की हिम्मत नहीं कर पाए। दोपहर करीब तीन बजे शहर के बाजारों में इस कदर सन्नाटा था कि दुकानदारों ने लू से बचने के लिए दुकान का शटर गिरा लिया या फिर तिरपाल से दुकान के फ्रंट को ढंक लिया। जो लोग मजबूरी में घर से बाहर निकले, वह सिर से पांव तक शरीर को ढंके हुए थे। शरीर से पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था। अब लोग गर्मी से राहत के लिए बारिश होने की दुआ कर रहे हैं।
तेज धूप और गर्म हवाओं ने झुलसाया
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









