Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन से निर्वाचित हुए नवीन राष्ट्रीय पदाधिकारीयों को किया सम्मानित

हाथरस। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) नगर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सुनील शर्मा के प्रतिष्ठान नया मिल मुरसान गेट पर आहुत की गई जिसमें आगामी निर्जला एकादशी पर शर्बत वितरण का कार्यक्रम रखने पर विचार किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित युवा प्रदेश मंत्री राहुल गुप्ता ने कहा की संगठन की मजबूती के लिए हमें एक होना होगा। जिला महामंत्री अनिल वार्ष्णेय तेल वालों ने कहा कि कुछ लोग व्यापारीयों को झूठे आरोप लगा कर फंसा रहे हैं हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा।
नगर अध्यक्ष तरुण पंकज ने कहा की हमारा व्यापार मंडल अधिकारियों से भेंट करके व्यापारियों के हित में समय समय पर कैंप लगवाने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के नव निर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों ललतेश गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव, योगेश वार्ष्णेय सानू राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं तरुण पंकज राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित होने पर पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस वैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु गौतम ने तथा संचालन नगर महामंत्री राम अग्रवाल एवं संयुक्त महामंत्री लोकेश अग्रवाल दाल वालों ने मिलकर किया। इस अवसर पर युवा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र वार्ष्णेय, नगर संगठन मंत्री अजय उपाध्याय, नगर उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, सुधीर गुप्ता,युवा नगर अध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, युवा महामंत्री चंदन वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय ,प्रभात वार्ष्णेय, विष्णु वार्ष्णेय, हेमंत गुप्ता,नवनीत शर्मा,राजेश उपाध्याय एवं पिन्टू बघेल आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सुनील शर्मा नगर संगठन मंत्री द्वारा सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को अंग वस्त्र पहनाकर एवं जलपान करा कर स्वागत-सत्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *