हाथरस। जनपद के कस्बा सादाबाद में आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था के महिला पदाधिकारियों ने पाकिस्तानी आतंकवादियों को धूल में मिलाने के लिए भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रवार को विशाल एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें महिला पदाधिकारियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि बीते दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो हिंदुओं की हत्या की वह बहुत निंदनीय है। इसकी हम ओर हमारी सभी महिला पदाधिकारी घोर निंदा करते हैं। वही भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व उनके मनोबल को बढ़ाने को लेकर आज जिला कार्यालय कूपा गली बरी वाला मौहल्ला से एक तिरंगा यात्रा निकाली गई है। जिसमें सभी देश प्रेमी राष्ट्रभक्त बंधु ने हिस्सा लेकर उक्त कार्यक्रम में अवश्य सम्मिलित हो और देश की सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया। इस अवसर पर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा के साथ पूनम वर्मा, ऊषा देवी, श्यामो देवी, दिनेश बघेल, राखी देवी, पूनम देवी सहित अन्य महिला पदाधिकारी मौजूद थी।
Home
ताजा न्यूज़
आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए भारत माता की जय के नारे
आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की पदाधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, लगाए भारत माता की जय के नारे
Recommendation for You
सासनी। सुशीला फाउंडेशन, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वार पचमढ़ी मध्यप्रदेश…




