छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को को ऑपरेशन जागृति के उद्देश्यो के बारे में जागरूक कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
हाथरस। श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ,अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन द्वारा जोन स्तर पर महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण, संवाद, परामर्श एवं विभिन्न प्रकार के अपराधों के बारे में जागरूकता पैदा करने हेतु यूनीसैफ के पदाधिकारियों के माध्यम से जोन स्तर पर ऑपरेशन जागृति अभियान की शुरूआत की गयी थी । उपरोक्त अभियान के सफल संचालन एवं बेहतर परिणामों के फलस्वरूप जोन स्तर पर उक्त अभियान के चतुर्थ फेज का पुनः शुभारम्भ किया गया है । यह अभियान आगरा जोन के प्रत्येक जनपद में 17 अप्रैल से 16 मई तक चलाया जा रहा है । 15 मई को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा ऑपरेशन जागृति फेज-4 अभियान के तहत यूनिसेफ के प्रतिनिधियों के साथ थाना सासनी क्षेत्रांतर्गत सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल सासनी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिला एवं बालिकाओं व आमजन को ऑपरेशन जागृति के उद्देश्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई और अभियान का जन-जन तक प्रचार प्रसार करने की अपील की गई । इस दौरान श्रीमती पारुल सारस्वत प्रधानाचार्य, प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी, प्रभारी महिला शिकायत प्रकोष्ठ, स्कूल के छात्र/छात्राएं,स्कूल का स्टाफ ,अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । सर्वप्रथम स्कूल स्टाफ द्वारा पुलिस अधीक्षक को भगवान श्री राम की मूर्ति भेट कर उनका स्वागत किया गया । कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं द्वारा कार्यक्रमों, कविताएं आदि के माध्यम से आमजन को ऑपरेशन जागृति के उद्देश्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए जागरुक किया गया । इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन मे ऑपरेशन जागृति के मुख्य उद्देश्य- महिलाओं के प्रति अपराध, झूठे प्रकरणों में महिलाओं को मोहरा बनाने की प्रवृति एवं उसके दुष्परिणाम, लव रिलेशनशिप के प्रति अभिभावकों, किशोर व किशोरियों को जागरूक करना, साइबर हिंसा से सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा, युवावस्था में नशे का सेवन के प्रति एवं उसके परिणाम, परिवारिक विघटन के मामलों में काउंसलिंग व रेफरल उपलब्ध कराने पर प्रकाश डाला गया एवं विस्तार से अवगत कराया गया । महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस पूरी तरह से हर समय आप लोगों के साथ है। आपकी शिकायत का हर संम्भव समाधान किया जायेगा । झूठे प्रकरण दर्ज नहीं होने चाहिए, इससे कानून का दुरुपयोग होता है । महिलाओं/बालिकाओं के साथ घटित अपराधो से बचाव के उपाय व उनकी रोकथाम व कानूनी प्रक्रिया तथा छात्राओं, बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे- यू0पी0-112 नम्बर, वीमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप,181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन आदि तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु जानकारी दी गई तथा उपस्थित छात्राओं से पूर्ण लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी गयी तथा साइबर क्राइम से बचने के उपायों के बारे मे बताया गया तथा इसके पश्चात नशा न करने के सम्बन्ध मे जागरुक करते हुए बताया कि समाज में मादक पदार्थों के सेवन की बढ़ती आदत एक विकराल समस्या बनती जा रही है । यह एक ऐसा मकड़जाल है जिसमें नशे का आदी व्यक्ति फंसता चला जाता है, फिर चाहे जितना भी छटपटाए उसमे से निकलना मुश्किल हो जाता है । नशे की चपेट में छोटे, किशोर, युवा, प्रौढ़, स्त्री, पुरूष, अमीर, गरीब सभी आते जा रहे है।














