Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

भागवत कथा पवित्र और सदमार्ग पर चलने में सहायक : रेखा राणा

हाथरस। जनपद के कस्बा सादाबाद के गांव आरती में कस्बा की सामाजिक संस्था आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने गांव में हो रही भागवत में पहुंचकर व्यास पीठ का पीत वस्र देकर व फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। आपको अवगत करा दे कि जनपद हाथरस के कस्बा सादाबाद के गांव आरती में बीते दिन से चल रही श्री मद भागवत कथा में आज समापन के अवसर पर कथा वाचक साध्वी किशोरी अंजली जी का आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने कथा स्थल पर पहुंचकर पीत वस्र व पगड़ी व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने

कहा कि भागवत कथा सुनने से पूरे सप्ताह की कथा का फल प्राप्त होता है। यह कथा जीवन को पवित्र और सन्मार्ग पर चलने में सहायक होती है। यदि नशा करना है, तो भगवान की भक्ति का नशा करो। भक्ति का नशा वह नशा है, जो मनुष्य को सन्मार्ग पर ले जाता है, उसका आत्मबल बढ़ाता है और जीवन को सुखमय बनाता है। भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलती है, परिवार में प्रेम व भाईचारा बना रहता है और व्यक्ति का जीवन सच्चे आनंद से भर जाता है। इस अवसर पर उनके साथ दिनेश बघेल, राहुल कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, राधा देवी, श्यामो देवी, पूनम वर्मा, ऊषा देवी, सहित अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *