Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

भागवत कथा पवित्र और सदमार्ग पर चलने में सहायक : कथा व्यास. बाल विदुषी चंचल प्रिया किशोरी

हाथरस। शहर की तमनागढ़ी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कथावाचक कथा व्यास. बाल विदुषी चंचल प्रिया किशोरी जी ने कहा कि भागवत कथा सुनने से पूरे सप्ताह की कथा का फल प्राप्त होता है। यह कथा जीवन को पवित्र और सन्मार्ग पर चलने में सहायक होती है। कथा वाचक ने कहा कि यदि नशा करना है, तो भगवान की भक्ति का नशा करो। भक्ति का नशा वह नशा है, जो मनुष्य को सन्मार्ग पर ले जाता है, उसका आत्मबल बढ़ाता है और जीवन को सुखमय बनाता है। भगवान की भक्ति से मन को शांति मिलती है, परिवार में प्रेम व भाईचारा बना रहता है और व्यक्ति का जीवन सच्चे आनंद से भर जाता है। वही कथा वाचक ने हमारे मीडियाकर्मी से खास बातचीत में बताया कि में सन 2018 से श्री मद भागवत कथा कहकर लोगो का कल्याण कर रही हू। मुझको कहीकत में नहीं पता में इस मार्ग पर कैसे निकल गई। वही उन्होंने बताया कि दिनांक 15 मई से राया रोड पर आयोजन होगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर सिंगर महेश बृजवासी, संस्थापक कान्हा पंडित, भोलू भैया आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *