Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

मृतक का शव मिलने की झूठी खबर पर दौडी पुलिस


सासनी। रूदायन मार्ग पर स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में एक व्यक्ति का शव पडा होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल की जगह दौड लगा दी। मगर बाद में पता चला कि जमीन पर पडा हुआ व्यक्ति एक शराबी था। जो शराब के नशे में बेहोश पडा था। पुलिस ने शराबी से पूछताछ करने के बाद उसके परिजनों को सूचना देकर घर भिजवाया।सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सासनी-रूदायन मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में एक शराबी आकर सो गया। जिसकी जानकारी चिकित्सालय में मौजूद चैकीदार गजेन्द्र पाल कुशवाहा को हुई तो उसने समझा यह कोई व्यक्ति मर गया है। चैकीदार ने शराबी की जांच न करते हुए सीधे पुलिस को फोन घुमा दिया कि यहां किसी व्यक्ति का शव पडा है। चूूंकि सूचना राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चैकीदार की थी, इसलिए पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया क्राईम इंस्पैक्टर अवधेश कुमार एवं कस्बा इंचार्ज यतेन्द्र यादव मय फोर्स के सीधे राजकीय आयुर्वेदिक चिक्तिालय पहुंचे जहां पुलिस को देखकर शराबी का नशा काफूर हो गया, और वह बैठ गया। तब पुलिस ने शराबी से नाम पता पूछकर उसके परिजनों को सूचित किया परिजन शराबी को घर ले गये। शराबी ने पुलिस को बताया कि वह राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के सफाई कर्मचारी का रिश्तेदार है इसलिए वह यहां आ गया था। वहीं पुलिस ने चैकीदार को इस प्रकार की भ्रामक सूचना न देने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *