हाथरस। मातृ दिवस के अवसरकी पर भारत विकास परिषद हाथरस शाखा हाथरस द्वारा परिषद् की सभी मातृ शक्तियों का सम्मान करने के साथ-साथ हम सब की मां भारत माता के 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में मारे गए सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ इसके प्रतिशोध के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में भारत माता के वीर सपूतों की विजय का जश्न मनाया गया। मातृ दिवस का कार्यक्रम सभी मातृशक्ति ने साथ में केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अशोक वार्ष्णेय लहरा वाले, शाखा अध्यक्ष जय शर्मा, सचिव तरूण शर्मा, कोषाध्यक्ष रिचा खंडेलवाल, संयोजक महिला सहभागिता ज्योति सिंह, मैं वर्तमान अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, डॉ बी पी सिंह, राकेश मोहन वशिष्ठ, दिनेश सेकसरिया, ऋषि कुमार वार्ष्णेय, सुरेश अग्रवाल,प्रवीण खंडेलवाल आदि ने संयुक्त रूप से भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्पार्पण कर किया। वंदे मातरम गायन के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों का पीत वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। सचिव तरुण शर्मा द्वारा वर्ष भर किए जाने वाले कार्यक्रमों का परिचय सदन को दिया गया। इसके उपरांत भारत माता की विजय का जश्न भारत माता के जयघोष के साथ मनाया गया। सभी मातृशक्ति का सम्मान करने के उपरांत मातृ शक्तियों के मातृ दिवस के सेल्फी पॉइंट पर चित्र लिए गए और चॉकलेट व केक वितरित किया गया। अध्यक्ष जय शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात पहलगाम और उसके बाद शहीद हुए भारत माता के सपूतों के लिए मौन धरकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मनोज अग्निहोत्री, गोपाल कृष्ण शर्मा, डॉ प्रदीप रावत,डॉ नितिन मिश्रा, डॉ दिनेश माहेश्वरी, नवीन शर्मा, नरेश वर्मा, रवि वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सुमित वार्ष्णेय (एस आर के), बाल प्रकाश वार्ष्णेय, संकल्प उपाध्याय, राहुल वार्ष्णेय, अमन बंसल,मनीष कौशल, विजय गुप्ता ऑटो पार्ट्स वाले हिमांशु शर्मा, संगीता वार्ष्णेय, वर्षा वार्ष्णेय,प्रियंका शर्मा, सृष्टि शर्मा, सरिता माहेश्वरी, सरिता वार्ष्णेय, सारिका अग्रवाल, रति मिश्रा,नेहा शर्मा, याचना कौशल श्रेया शर्मा, रमा वर्मा, राधा वर्मा, रेखा शर्मा, साक्षी बंसल, आदि उपस्थित रहे।
Home
ताजा न्यूज़
मातृ दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद हाथरस शाखा ने मातृ शक्तियों का किया सम्मान, पहलगाम में मारे गए सपूतों को दी श्रद्धांजलि
मातृ दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद हाथरस शाखा ने मातृ शक्तियों का किया सम्मान, पहलगाम में मारे गए सपूतों को दी श्रद्धांजलि
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









