Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

72 घंटे बेहद अहम : ले. जनरल निंभोरकर बोले – भारत तैयार, पाकिस्तान को चकमा देकर सफल रहा ऑपरेशन सिंदूर


भारत-पाकिस्तान के बीच तीन दिन से जारी सैन्य तनाव के बीच पूर्व कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राजेंद्र रामराव निंभोरकर ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर पूरी तरह से सफल रहा और इससे भारत की रणनीतिक क्षमता और वैश्विक साख दोनों बढ़े हैं। पाकिस्तान द्वारा 400 से अधिक ड्रोन दागे जाने के बावजूद भारत ने प्रभावी जवाब दिया है।निंभोरकर के अनुसार, ड्रोन हमलों का जवाब रैपिड फायर गनों से दिया जा रहा है, S-400 जैसी महंगी प्रणाली का उपयोग फिलहाल जरूरी नहीं। उन्होंने चेताया कि अगले 72 घंटे बेहद निर्णायक होंगे और अगर पाकिस्तान की ओर से सीमा उल्लंघन होता है, तो भारत युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पीओके की वापसी जनता की इच्छा और रणनीतिक निर्णय पर निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *